एंड पिक्चर्स पर आ रही है फिल्म ‘अस्सी’

एंड पिक्चर्स पर आ रही है फिल्म ‘अस्सी’

‘अस्सी’ का वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर 25 सितंबर को रात 9:30 बजे एंड पिक्चर्स पर

मुंबई। अनुभव सिन्हा निर्देशित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर 25 सितंबर को रात 9:30 बजे एंड पिक्चर्स पर होगा। गुलशन कुमार और टी-सीरीज प्रस्तुत तथा बनारस मीडिया वक्र्स निर्मित अस्सी में तापसी पन्नू अधिवक्ता रावी हुस्कर की भूमिका में हैं। फिल्म एक ऐसे मामले की कहानी है, जिसमें पीडि़ता के इंसाफ की मांग और कानूनी व्यवस्था के रवैये को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं। कानी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिकाओं में हैं। अनुभव सिन्हा और गौरव सोलंकी द्वारा लिखित यह फिल्म तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा की तीसरी साथ काम करने वाली फिल्म है।

इससे पहले दोनों मुल्क और थप्पड़ में साथ काम कर चुके हैं। तापसी पन्नू ने कहा कि अस्सी ऐसी कहानी है, जो दर्शकों को असहज करने के साथ सोचने पर मजबूर करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टेलीविजन के जरिए यह कहानी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी और दर्शक फिल्म देखने के बाद इस पर चर्चा करेंगे। अनुभव सिन्हा ने कहा कि उन्होंने यह फिल्म किसी की पसंद बनने के लिए नहीं, बल्कि उस सवाल को पर्दे पर उतारने के लिए बनाई है, जो लगातार उनके मन में बना हुआ था। उन्होंने कहा कि टेलीविजन के जरिए अलग-अलग उम्र और वर्ग के दर्शक फिल्म में पेश की गई सच्चाई से रू-ब-रू होंगे। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा ने किया है। अस्सी का विशेष प्रसारण 25 सितंबर को रात 9:30 बजे सिर्फ एंड पिक्चर्स पर होगा।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *