नमक फैक्ट्री के पास जुआ खेलते सात गिरफ्तार
बिधनू। मगरासा गांव के किनारे नमक फैक्ट्री के पास शुक्रवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 11,970 रुपये नकद और ताश की एक गड्डी बरामद की। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर आरोपितों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपितों में मगरासा निवासी सोनू, हरिशंकर और ज्ञानसिंह समेत शहंशाह उर्फ सासा, मुख्तार, राजू और अभिजीत उर्फ राजू शामिल हैं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत ने बताया कि जुआ-सट्टे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

