महज छह मिनट में महिला के खाते से 8.43 लाख उड़ाए

महज छह मिनट में महिला के खाते से 8.43 लाख उड़ाए

साइबर ठगों ने 10 UPI ट्रांजेक्शन से रकम अलग-अलग खातों में भेजी, बैंक में दर्ज मोबाइल नंबर भी कराया बंद
कानपुर। फीलखाना थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने महज छह मिनट के भीतर महिला के बैंक खाते से 8.43 लाख रुपये निकाल लिए। ठगों ने रकम को 10 अलग-अलग यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए विभिन्न खातों में ट्रांसफर किया। इसके बाद बैंक में दर्ज महिला का मोबाइल नंबर भी बंद करा दिया गया।
पटकापुर निवासी रीना बेगम का सिविल लाइंस स्थित एक्सिस बैंक में खाता है। रीना के मुताबिक उनके खाते में करीब 14.06 लाख रुपये जमा थे। 28 अगस्त की रात 8:30 से 8:36 बजे के बीच साइबर ठगों ने खाते से 8.43 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए।
मोबाइल बंद हुआ तो खुला ठगी का राज
अगले दिन मोबाइल नंबर बंद होने पर रीना के पति हफीज मलिक ने उनका फोन चेक किया। मोबाइल में खाते से रकम ट्रांसफर होने के कई मैसेज मिले। इसके बाद परिवार को खाते से बड़ी रकम निकाले जाने की जानकारी हुई।
रीना ने बताया कि उन्होंने न तो कोई अनजान लिंक खोला था और न ही किसी व्यक्ति को ओटीपी साझा किया था। उन्हें आशंका है कि मोबाइल को हैक करने के बाद खाते से रकम निकाली गई।
जांच में जुटी साइबर पुलिस
साइबर थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ट्रांजेक्शन से जुड़े खातों और रकम के हस्तांतरण की जानकारी जुटा रही है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *