गणेश महोत्सव के समापन पर ग्रामीणों ने कराया विशाल भंडारा
कानपुर नगर। साढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बौहार में गणेश महोत्सव के समापन के बाद आयोजक सर्वेश सोनकर और ग्रामीणों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। ग्रामीणों ने सेवा भाव के साथ प्रसाद वितरण में सहयोग किया। पूरे आयोजन के दौरान गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा और गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे।
आयोजन में विनेश, दिनेश, प्रदीप, काला बच्चा, पिंटू, चंदा, अवनीश, सचिन, विकास, संतोष, विनीत, सौरभ, राजाबाबू, शिवम पुत्र सुनील, पत्तर, अजय, उत्तम, निलेश, कमल, पंकज, अंकित, शिवा, कल्लू दुकानदार, रामिलन, रोहन, लाला, रखीलाल, शोभित, छइयालाल, अमन, हीरा, सुजीत, रानेश, सूरज, राजेश, राजेश सोनकर, अंकुश, आदित्य, कालीदीन, श्री, अमरीश और शिवम समेत अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहा।
श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के साथ गणेश महोत्सव का समापन हुआ।

