संयुक्त वामपंथी दलों ने संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए फूलबाग में दिया धरना

संयुक्त वामपंथी दलों ने संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए फूलबाग में दिया धरना

कानपुर नगर। संयुक्त वामपंथी दलों के तत्वावधान में संविधान एवं लोकतंत्र पर हो रहे कथित हमलों और संघ परिवार की नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत गांधी प्रतिमा, फूलबाग में एक विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चले इस अभियान के अंतिम दिन गांधी जयंती के अवसर पर वामपंथी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आवाज उठाई।

धरणे को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश पर गंभीर खतरे मंडरा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता और देश को अपमानित करने वाली घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं तथा नागरिकों के संवैधानिक व लोकतांत्रिक अधिकारों को छीनने का प्रयास किया जा रहा है। वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण के लिए मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों और अल्पसंख्यकों से सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

धरने की अध्यक्षता एवं मुख्य उपस्थिति: इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता सीपीआई (एम) के जिला मंत्री कॉमरेड उमाकांत और सीपीआई के कॉमरेड ओम प्रकाश आनंद ने की, जबकि संचालन सीपीआई (एमएल) के कॉमरेड विद्या रजवार ने किया। धरने में मुख्य रूप से कॉमरेड मो. वशी, गोविंद नारायण, सीमा कटियार, विजय कुमार, नीरज यादव, जवाहर, दोहित जाफर आबिद, महबूब आलम, मो. ईशा, राम आसरे, राणा प्रताप सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव, समिउल्लाह, शाकिर अली उस्मानी, अनिल सिंह, अशोक सिंह आदि प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *