ऋचा चड्ढा की पहली नॉन-फिक्शन सीरीज़ ‘मुसाफिरी’ का ट्रेलर रिलीज

ऋचा चड्ढा की पहली नॉन-फिक्शन सीरीज़ ‘मुसाफिरी’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपनी पहली नॉन-फिक्शन सीरीज़ मुसाफिरी का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। यह रिचा का यूट्यूब पर भी पहला कदम है। आठ एपिसोड की इस सीरीज़ को रिचा ने होस्ट करने के साथ-साथ लिखा और प्रोड्यूस भी किया है। मुसाफिरी नए यूट्यूब चैनल फुल स्टॉप पर 25 सितंबर से प्रसारित होगी। इसके बाद हर शुक्रवार एक नया एपिसोड जारी किया जाएगा। इस चैनल को रिचा चड्ढा और अली फज़ल ने लॉन्च किया है। मुसाफिरी ऋचा और अली फज़ल के प्रोडक्शन हाउस बटटंस स्टूडियोज़ की दूसरी प्रस्तुति है। इससे पहले प्रोडक्शन हाउस की फिल्म गल्र्स विल बी गल्र्स को सनडांस में कई सम्मान मिले थे और रिचा को इंडी स्पिरिट्स अवाड्र्स में जॉन कैसावेट्स प्राइज़ से सम्मानित किया गया था। मुसाफिरी का विचार रिचा के मां बनने के बाद अपने आसपास की दुनिया को नए नजरिए से देखने की जिज्ञासा से आया। इतिहास में ऑनर्स की पढ़ाई कर चुकी रिचा कला, इतिहास, संस्कृति और लोगों के जीवन को करीब से जानने में रुचि रखती हैं।

सीरीज़ के पहले सीजऩ में रिचा मुंबई के अनसुने इतिहास, कम चर्चित जगहों, दिलचस्प लोगों और अनकही कहानियों की तलाश करती नजर आएंगी। आठ एपिसोड में वह स्थानीय लोगों, कलाकारों, इतिहासकारों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से बातचीत करेंगी। रिचा ने कहा कि मां बनने के बाद दुनिया को देखने का उनका नजरिया बदला और उनके भीतर चीजों को नए सिरे से जानने की जिज्ञासा पैदा हुई। उन्होंने सवाल किया कि जिस शहर में वह इतने वर्षों से रह रही हैं, क्या वह वास्तव में मुंबई को जानती हैं और इस शहर ने उन्हें जो कुछ दिया है, उसके प्रति उनकी क्या जिम्मेदारी है। मुसाफिरी के जरिए रिचा अपने ही शहर को एक जिज्ञासु यात्री की नजर से जानने की कोशिश करेंगी। सीरीज़ का पहला सीजऩ पूरी तरह मुंबई को समर्पित है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *