कानपुर देहात पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, जैन यादव ने किया स्वागत एवं अभिनंदन

कानपुर देहात पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, जैन यादव ने किया स्वागत एवं अभिनंदन

रमईपुर से जिला पंचायत प्रत्याशी जैन यादव ने शिवपाल सिंह यादव का किया स्वागत, आशीर्वाद लेकर जनसेवा के प्रति जताई प्रतिबद्धता

कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के कानपुर देहात आगमन पर रमईपुर से जिला पंचायत प्रत्याशी जैन यादव ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान जैन यादव ने शिवपाल सिंह यादव के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

जैन यादव ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन उनके लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उनके अनुभवों से जनसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कामना की कि शिवपाल सिंह यादव का स्नेह और आशीर्वाद भविष्य में भी इसी तरह बना रहे।

इस अवसर पर जैन यादव ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद महत्वपूर्ण है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और जनहित के कार्यों के लिए प्रयासरत रहने की बात कही।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *