राका का रहस्यमय टीजर रिलीज, फैन्स में एक्साइटमेंट बढ़ी

राका का रहस्यमय टीजर रिलीज, फैन्स में एक्साइटमेंट बढ़ी

मुंबई। आइकन स्टार अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की बहुप्रतीक्षित फिल्म राका को लेकर रहस्य गहराता जा रहा है। मेकर्स ने 37 के क्रिप्टिक पोस्ट के बाद अब एक और रहस्यमय टीजर जारी किया है, जिसने प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। सन पिक्चर्स की ओर से साझा किए गए टीजर में लिखा है, जो असंभव सा लगता था, उससे भी आगे। हमने कल्पना करने की हिम्मत की। हमने इसे साकार करने की हिम्मत की। राका-एक वैश्विक विजय। टीजर में एक वैश्विक विजय संदेश ने खास तौर पर प्रशंसकों का ध्यान खींचा है।

मेकर्स ने फिल्म से जुड़े अहम खुलासे को फिलहाल पर्दे के पीछे रखा है और हर नए संकेत के साथ दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहे हैं। 37 के बाद सामने आए इस नए टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। प्रशंसक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि नए संदेश का पिछले संकेत से कोई संबंध है या नहीं। फिलहाल राका से जुड़े हर संकेत और टीजर के दृश्यों को प्रशंसक बारीकी से देख रहे हैं। ऐसे में अब सभी की नजर मेकर्स के अगले खुलासे पर टिकी है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *