कल्याणपुर-पनकी रोड पर नगर निगम का बुलडोजर चला
सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों से अवैध कब्जे हटाए गए
कानपुर | कानपुर में सोमवार को कल्याणपुर-पनकी रोड पर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे से कई अवैध कब्जे हटाए गए। नगर निगम जोन-6 के अधिकारियों और प्रवर्तन दस्ते की टीम मौके पर मौजूद थी।
यह कार्रवाई जोन-6 के अधिकारी तोताराम और प्रवर्तन दस्ता अधिकारी अजय कुमार की देखरेख में हुई। नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण करने वालों को सड़क और सार्वजनिक जगहों से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश भी दिए।
अधिकारियों ने बताया कि शहर में सार्वजनिक जगहों को अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान आगे भी चलेगा। नगर निगम की टीम तय किए गए स्थानों पर नियमों के हिसाब से कार्रवाई करेगी।
कार्रवाई के समय मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा रही। नगर निगम के अधिकारियों ने साफ किया कि सड़क और सार्वजनिक जगहों पर दोबारा कब्जा करने पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।


