सावन की रिमझिम फुहारों पर थिरकता बचपन, खिलौनों से बड़ी निकलीं बारिश की बूंदे….

सावन की रिमझिम फुहारों पर थिरकता बचपन, खिलौनों से बड़ी निकलीं बारिश की बूंदे….

स्मार्टफोन और स्क्रीन की बनावटी दुनिया से कोसों दूर, भीतरगांव ब्लॉक के तिवारीपुर गांव में बारिश में भीगने का यह ठेठ देसी अंदाज़ ग्रामीण भारत की आत्मा को जीवंत करता है। बुधवार सुबह झमाझम बारिश के बीच, बच्चों का उत्साह छलक उठा ।

पानी से लबालब भरी छत पर बाहें फैलाकर बारिश की बूंदों का स्वागत करते इन बच्चों की बेफिक्र मुस्कान इस बात की गवाही दे रही है कि असली खुशी महंगे खिलौनों में नहीं, बल्कि कुदरत के इन अनमोल पलों में छिपी है।

Manoj Shukla

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *