कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का दिखा अलग अंदाज, खुद बनाई चाय; महिला दुकानदार के छुए पैर

कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का दिखा अलग अंदाज, खुद बनाई चाय; महिला दुकानदार के छुए पैर

चकेरी में मॉर्निंग वॉक के दौरान ‘टेक्निकल चाय वाला’ की दुकान पर रुके विधानसभा अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से पिलाई चाय

कानपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का कानपुर में एक अलग अंदाज देखने को मिला। मॉर्निंग वॉक के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ निकले महाना चकेरी स्थित काली बाड़ी मंदिर के पास एक चाय की दुकान पर रुक गए। दुकान का नाम ‘टेक्निकल चाय वाला’ था। यहां उन्होंने न सिर्फ दुकानदार से बातचीत की, बल्कि खुद चाय बनाने लगे। चाय तैयार होने के बाद उन्होंने अपने साथ मौजूद कार्यकर्ताओं और आसपास के लोगों को चाय पिलाई। इस दौरान महिला दुकानदार के प्रति सम्मान जताते हुए उनके पैर भी छुए।

जानकारी के मुताबिक, चाय की दुकान पर सुशीला गुप्ता चाय बना रही थीं। इसी दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उनसे पूछा कि क्या वह खुद चाय बना सकते हैं। अनुमति मिलने के बाद सुशीला गुप्ता पीछे हट गईं और महाना ने चाय बनाने की जिम्मेदारी संभाल ली। उन्होंने अपने हाथों से चाय तैयार की और उसे छानकर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को परोसा। उनके इस सहज अंदाज को देखकर आसपास खड़े लोग भी उत्सुक हो गए।

महिला दुकानदार से बोले- आप हमारी बहन हैं

इस दौरान सतीश महाना ने महिला दुकानदार सुशीला गुप्ता के पैर छूकर उनका सम्मान किया। महिला दुकानदार ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो महाना ने कहा, “आप हमारी बहन हैं।” उनके इस व्यवहार के बाद दुकान पर मौजूद लोगों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बन गई। वहां धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुटने लगी और कई लोग अपने मोबाइल फोन से इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगे।

आठ बार विधायक चुने जा चुके हैं सतीश महाना

सतीश महाना कानपुर से जुड़े वरिष्ठ राजनेता हैं और उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हैं। वह लगातार आठ बार विधायक चुने जा चुके हैं। क्षेत्र में उनकी राजनीतिक सक्रियता के साथ-साथ लोगों से सीधे संवाद करने की शैली भी चर्चा में रहती है।

बताया जा रहा है कि चाय बनाने और महिला दुकानदार के पैर छूने का यह वीडियो 23 अक्टूबर का है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधानसभा अध्यक्ष का खुद चाय बनाना और महिला दुकानदार को बहन कहकर सम्मान देना लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *