दुबग्गा में नकली ऑक्सीटोसिन बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, 2 गिरफ्तार

फिनायल, नमक और पाउडर मिलाकर बनाते थे; 2 करोड़ का माल बरामद

लखनऊ। लखनऊ के दुबग्गा में STF और पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली ऑक्सीटोसिन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। सोमवार रात छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 2 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का नकली ऑक्सीटोसिन और उसे बनाने का सामान बरामद हुआ।

फैक्ट्री में नकली ऑक्सीटोसिन तैयार कर बोतलों और एम्पुल में भरकर सप्लाई किया जा रहा था।

3,700 बोतल और 1.77 लाख एम्पुल बरामद

छापेमारी में 200 ML की 3,700 बोतलें, 2 ML के 1 लाख 77 हजार 800 एम्पुल और 35 लीटर लिक्विड ऑक्सीटोसिन मिला। इसके अलावा 8 हजार खाली बोतलें, 48 हजार एल्युमिनियम ढक्कन, 5 हजार रबर कैप और सीलर मशीनें बरामद की गईं।

फिनायल, नमक से बना रहे थे नकली ऑक्सीटोसिन

जांच में सामने आया कि आरोपी फिनायल के 12 केन, 36 किलो नमक और संदिग्ध पाउडर का इस्तेमाल कर नकली ऑक्सीटोसिन बना रहे थे। तैयार माल को बोतलों और एम्पुल में भरकर सप्लाई करने की तैयारी थी।

STF और पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

ऑक्सीटोसिन क्या है, मरीजों को क्यों दिया जाता है?

ऑक्सीटोसिन एक हार्मोन है, जो शरीर में प्राकृतिक रूप से बनता है। इसे दवा के रूप में इंजेक्शन के जरिए भी मरीजों को दिया जाता है। अस्पतालों में इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं और प्रसव के बाद किया जाता है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *