बहादुर शाह जफर नगर वार्ड बना डेंगू का नया हॉटस्पॉट

हर दूसरे दिन सामने आ रहे नए मामले, 10 वर्षीय बच्ची में भी हुई डेंगू की पुष्टि

कानपुर। शहर में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बहादुर शाह जफर नगर वार्ड में भी डेंगू के मरीज मिलने का सिलसिला बढ़ने से यह क्षेत्र हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। यहां हर दूसरे दिन एक से दो नए मामले सामने आने की बात कही जा रही है। सोमवार को भी क्षेत्र निवासी 10 वर्षीय बालिका में डेंगू की पुष्टि हुई है।

लगातार नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में डेंगू के साथ मलेरिया समेत अन्य मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दे रही हैं।

बचाव के लिए चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को मच्छरों के प्रजनन वाले स्थानों की पहचान करने, घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और पानी जमा न होने देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि बुखार आने पर इसे सामान्य न समझें और चिकित्सकीय सलाह लें। समय पर जांच और उपचार से बीमारी की गंभीरता को कम किया जा सकता है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *