प्रकाश पर्व पर मोतीझील गुरुद्वारा पहुंचे जिलाधिकारी , मत्था टेककर लिया गुरु साहिब का आशीर्वाद

प्रकाश पर्व पर मोतीझील गुरुद्वारा पहुंचे जिलाधिकारी , मत्था टेककर लिया गुरु साहिब का आशीर्वाद

कानपुर नगर। श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर मोतीझील में आयोजित गुरुपर्व समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर जनपद की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को सत्य, समानता, प्रेम, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने लोगों से गुरु साहिब के बताए रास्ते पर चलते हुए आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत बनाने तथा जरूरतमंदों की निःस्वार्थ सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में एकता, सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ावा देना ही प्रकाश पर्व की सच्ची सार्थकता है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *