घाटमपुर में ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान, मानसिक बीमारी से था परेशान

मालगाड़ी के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को दी सूचना, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव में सोमवार सुबह कानपुर-बांदा रेलवे लाइन पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। हादसे की जानकारी मालगाड़ी के लोको पायलट ने पतारा स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था और कानपुर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा था।

जहांगीराबाद गांव निवासी 40 वर्षीय राम बहोरी अविवाहित था। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार सुबह वह घर से निकला था। इसके बाद गांव के किनारे से गुजरने वाली कानपुर-बांदा रेलवे लाइन पर पहुंच गया। यहां ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मालगाड़ी के लोको पायलट ने पतारा स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। स्टेशन मास्टर ने पतारा चौकी पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि राम बहोरी पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसका कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था। सोमवार सुबह वह घर से कब निकल गया, इसकी जानकारी परिवार के लोगों को नहीं हो सकी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि युवक के ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *