पवन तनय आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भंडारे में हजारों भक्तों ने छका प्रसाद

कानपुर। रंजीतपुर स्थित पवन तनय आश्रम में आयोजित वार्षिक भंडारे में गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही आश्रम में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। भजन-भक्ति और सेवा भाव के बीच हजारों लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

महंत गोपाल दास के सानिध्य में हुए इस धार्मिक आयोजन में बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा, कानपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष सरस बाजपेई और राम सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज बाजपेई समेत कई जनप्रतिनिधियों और प्रतिष्ठित लोगों ने पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।

भंडारे की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई। इसके बाद लगातार श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम बना रहा। आश्रम से जुड़े सेवादारों और कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालते हुए भक्तों को प्रसाद वितरित किया। देर रात 11 बजे तक भंडारा चलता रहा।

आयोजन के समापन पर महंत गोपाल दास ने सभी अतिथियों, भक्तों और सहयोगियों का आभार जताया। धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में आपसी सौहार्द, सेवा और भक्ति का संदेश दिया।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *