भारत वेलिंगटन में 58 साल से टेस्ट नहीं जीता:न्यूजीलैंड से आज रात 3.30 बजे से मैच

बुमराह की एक साल बाद वापसी

पहले टेस्ट मैच से पहले प्रैक्टिस करते भारतीय कप्तान शुभमन गिल।  - Dainik Bhaskar
पहले टेस्ट मैच से पहले प्रैक्टिस करते भारतीय कप्तान शुभमन गिल।

सीरीज का पहला मैच रात 3:30 बजे से वेलिंगटन में खेला जाएगा। इस मैदान पर टीम इंडिया 58 साल से नहीं जीत सकी है। उसने 1968 में आखिरी टेस्ट मैच जीता था।

मंसूर अली खान पटौदी की कप्तानी वाली टीम ने यहां 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद भारत ने यहां 7 टेस्ट मैच खेले, लेकिन एक में भी जीत नहीं पाई।

बेसिन रिजर्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने कुल 8 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से एक जीता है। 2 मैच ड्रॉ रहे, जबकि 5 में हार मिली है।

एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 2009 में न्यूजीलैंड में आखिरी बार टेस्ट मैच और सीरीज जीती थी। इसके बाद धोनी और कोहली कप्तान के तौर पर यहां आए और टेस्ट सीरीज हार गए।

यहां पर आखिरी बार भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट 2020 में हुआ था। इंडिया दोनों परियों में 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई थी। सिर्फ मयंक अग्रवाल (58 रन) ने फिफ्टी लगाई।

न्यूजीलैंड के खिलाफ बुमराह का प्रदर्शन कमजोर

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की चुनौती का अंदाजा जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड से लगाया जा सकता है। उन्होंने बाकी छह टीमों के खिलाफ टेस्ट में 18.76 की औसत से विकेट लिए हैं। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टेस्ट में उनकी गेंदबाजी औसत 45.44 है। बुमराह ने वेलिंगटन में 2020 में टेस्ट मैच खेला था। वे इस मैच में सिर्फ एक विकेट ले सके थे।

प्रैक्टिस सेशन में गेंदबाजी करते जसप्रीत बुमराह। (फोटो BCCI)
प्रैक्टिस सेशन में गेंदबाजी करते जसप्रीत बुमराह। (फोटो BCCI)

पिछली सीरीज में कीवियों ने क्लीन स्वीप किया था

  • न्यूजीलैंड ने हमेशा भारतीय टीम को परेशान किया है। 2015 में विराट कोहली के टेस्ट कप्तान बनने के बाद भारत ने न्यूजीलैंड को छोड़कर लगभग हर टीम के खिलाफ जीत-हार का बेहतर रिकॉर्ड बनाया।
  • रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में 0-3 से हार मिली थी। अब गिल युग शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा है।
  • न्यूजीलैंड ने अपनी पिछली टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को उसके घर में 2-1 से हराया। टीम ने बाजबॉल युग खत्म किया और अब घरेलू परिस्थितियों में भारत के सामने है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *