बादल छाने से रात का पारा 2 डिग्री बढ़ा

बादल छाने से रात का पारा 2 डिग्री बढ़ा

कानपुर में कई मौसम सिस्टम सक्रिय, आज बादल छा सकते हैं

कानपुर। कानपुर में नवंबर के दूसरे सप्ताह में सर्दी की रफ्तार धीमी पड़ गई है। दो दिन से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते दो दिनों में रात का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री से बढ़कर 15.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं दिन का तापमान भी 30 डिग्री के पार बना हुआ है। रविवार को सुबह के समय सर्द हवाओं के चलते हल्की ठंड महसूस हुई। मौसम साफ है तेज धूप निकली हुई है। दिन में तेज धूप के चलते पारा चढ़ेगा।
रविवार को मौसम साफ है,तेज धूप निकली है।
रविवार को मौसम साफ है,तेज धूप निकली है।

मौसम में इस बदलाव के चलते सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

कई मौसम सिस्टम एक्टिव

हवाएं बदल रहीं दिशा

उन्होंने बताया कि जब तक उत्तर-पश्चिमी हवाएं कानपुर से होते हुए बिहार और बंगाल तक निरंतरता नहीं बनातीं, तब तक दिन में सर्दी का असर तेज नहीं होगा। फिलहाल हवाओं की दिशा लगातार बदल रही है। कभी दक्षिण-पश्चिमी, कभी पश्चिमी तो कभी पूर्वी हवाएं चल रही हैं। इसी वजह से दिन का तापमान गिरने के बजाय बढ़ रहा है। 30 अक्टूबर से 12-13 नवंबर तक रात का तापमान स्थिर रहने या गिरने का सिलसिला बना हुआ था, लेकिन पिछले दो दिनों से इसमें बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

रबी की फसलों के लिए मौसम अनुकूल

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक मौजूदा मौसम रबी की फसलों की तैयारी के लिए अनुकूल है। किसान खेतों में पलेवा और जुताई कर बुवाई की तैयारी कर रहे हैं। किसानों को अपने क्षेत्र के मौसम, सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध बीजों के अनुसार फसलों की किस्मों का चयन करना चाहिए।

शनिवार को दिन का तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक था। सुबह और शाम हल्की ठंड रही, जबकि दोपहर में तेज धूप खिली।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *