मुरलीपुर में 1.50 करोड़ की लागत से बनेगी 1200 मीटर लंबी सड़क, विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने किया शिलान्यास

मुरलीपुर में 1.50 करोड़ की लागत से बनेगी 1200 मीटर लंबी सड़क, विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने किया शिलान्यास

चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, निराकरण का दिया भरोसा

कानपुर नगर। बिठूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कल्याणपुर ब्लॉक के मुरलीपुर गांव में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित मामलों के निराकरण का भरोसा दिलाया।

विधायक ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो पर स्थित सैयद बाबा मजार से मुरलीपुर होते हुए सिंहपुर खड़ंजा तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। करीब 1200 मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें 900 मीटर सड़क डामर से बनाई जाएगी, जबकि शेष 300 मीटर हिस्से में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा।

शिलान्यास के बाद विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़ी समस्याओं को उनके संज्ञान में लाएं। समस्याओं के समाधान के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे।

इस दौरान विधायक ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आज प्रदेश की पहचान काशी में बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर और अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर से होती है। उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय प्रदेश की पहचान दंगों और अपराधों से होती थी, जबकि वर्तमान में प्रदेश विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह चौहान, मोहित चौहान, विक्रांत तोमर, अंकुश चौहान, योगेश चौहान, विक्रम चौहान, विकास चौहान, कप्तान चौहान, संजय पासवान, रावेन्द्र कुरील, सोनी गौतम, जयवर्धन द्विवेदी, राजकुमार पासवान, बृजेश शुक्ला, पुष्पेंद्र जादौन, सुनील चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *