दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट सर्विसेस 12 घंटे से ठप

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट सर्विसेस 12 घंटे से ठप

ईमेल, मीटिंग एप बंद; सिस्टम सुधारने की कोशिशें नाकाम, अभी और वक्त लगेगा

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की कई जरूरी ऑनलाइन सेवाएं करीब 12 घंटे से ठप है। इससे ईमेल भेजने, ऑनलाइन मीटिंग करने और क्लाउड पर फाइल सेव करने जैसे काम रुक गए।

वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, अकेले माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक न चल पाने की 1.40 लाख से ज्यादा शिकायत दर्ज कराई गई है। इस खराबी का असर सिर्फ दफ्तरों तक नहीं रहा, बल्कि स्कूल, अस्पताल और सरकारी कामकाज भी ठप हो गए।

माइक्रोसॉफ्ट में आई दिक्कत से कौनसी सर्विसेज प्रभावित हुई हैं?

  • माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक (ईमेल के लिए)
  • माइक्रोसॉफ्ट टीम्स (ऑनलाइन मीटिंग और चैट के लिए)
  • शेयरपॉइंट ऑनलाइन (फाइल शेयर करने के लिए)
  • माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट 365 (AI टूल)
  • माइक्रोसॉफ्ट प्लानर और एक्सचेंज ऑनलाइन
  • माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर (साइबर सुरक्षा से जुड़ी सेवा)

माइक्रोसॉफ्ट की इस दिक्कत की कितने लोगों ने शिकायत की?

वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक यह आउटेड भारतीय समयानुसार गुरुवार रात 9:45 बजे शुरू हुआ। यह तकनीकी समस्या कम से कम 8 घंटे तक लगातार बनी रही।

कितने देश प्रभावित: खराबी शुरू होने के महज एक घंटे के भीतर ही इसका असर दुनिया के 74 देशों तक फैल गया और करोड़ों लोगों का डिजिटल कामकाज रुक गया।

पीक पर शिकायतें: गुरुवार रात 11:30 बजे के आसपास दुनियाभर में आउटलुक से जुड़ी शिकायतें 1.40 लाख तक पहुंच गईं, जो सामान्य स्तर से 2,000 गुना ज्यादा है।

आम लोगों और जरूरी कामकाज पर इसका क्या असर पड़ा?

इस खराबी से लोगों के कई जरूरी काम अटक गए:

  • अस्पताल और मदद: कई डॉक्टर मरीजों को ऑनलाइन सलाह नहीं दे पाए।
  • स्कूल और नौकरी: कई स्कूलों में बच्चों की ऑनलाइन क्लास नहीं हो पाई।
  • कारोबार-दफ्तर: कई कंपनियों में सामान के ऑर्डर प्रोसेस नहीं हो पाए।

इस खराबी का भारत में कितना असर देखने को मिला?

डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, भारत में 12 नवंबर की रात करीब 11:42 बजे शिकायतें सबसे ज्यादा 2,157 रिपोर्ट्स रहीं। अगले दिन यानी आज सुबह भी 9 बजे के आसपास करीब 1,960 लोगों ने परेशानी की रिपोर्ट दर्ज कराई। भारतीय यूजर्स को मुख्य रूप से आउटलुक एप न खुलने, ईमेल भेजने-पाने और लॉगिन करने में दिक्कत आई, जबकि कुछ लोगों को टीम्स और कोपायलट चलाने में भी समस्या हुई।

इतनी बड़ी खराबी आखिर किस वजह से हुई?

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, यह आउटेज एक खराब या गलत तरीके से हुए सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण हुआ है। इसके पीछे कोई साइबर अटैक या हैकिंग जैसी घटना नहीं है।

माइक्रोसॉफ्ट ने ये भी कहा कि यह समस्या काफी हद तक जुलाई 2024 में हुई क्राइड स्ट्राइक की घटना जैसी ही है, जहां एक फॉल्टी अपडेट की वजह से परेशानी आई थी।

माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं ठीक होने में इतना वक्त क्यों लग रहा है?

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि खराबी को ठीक करने के लिए जो बदलाव किए गए थे, वे उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर रहे हैं। कंपनी अब दूसरे तरीकों की टेस्टिंग कर रही है ताकि सिस्टम पर ज्यादा दबाव डाले बिना अधिक से अधिक यूजर्स को प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा सके।

दुनियाभर में कितने लोग इसका इस्तेमाल करते हैं?

दुनियाभर में 43 करोड़ से ज्यादा लोग माइक्रोसॉफ्ट 365 एप्स का इस्तेमाल करते हैं। इसमें आउटलुक-टीम्स जैसी सब्सक्रिप्शन सर्विसेज शामिल हैं।

ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म्स के आंकड़ों के अनुसार, 30 से 40 लाख कंपनियां अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए माइक्रोसॉफ्ट 365 पर निर्भर हैं। इसके अलावा, कंपनी का कहना है कि दुनिया की टॉप 90% से ज्यादा फॉर्च्यून 500 कंपनियां इसके AI चैटबॉट ‘कोपायलट’ का उपयोग करती हैं।

इस आउटेज पर टेक एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?

ऑस्ट्रेलिया के साइबर सुरक्षा जानकार ट्रॉय हंट का कहना है कि इसका असर बहुत बड़ा होगा और यह सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स तक सीमित नहीं रहेगा।

हंट के मुताबिक इस खराबी से लोगों के दफ्तर का काम ही नहीं रुका, बल्कि अपॉइंटमेंट्स की जानकारी देना, वेरिफिकेशन (OTP/ईमेल) वाली ऑनलाइन खरीदारी करना, नए अकाउंट बनाना और पुरानी सेवाओं को खोलना भी बंद हो गया है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *