दीपावली पर मौसम रहेगा सुहाना, प्रदूषण बिगाड़ सकता है त्योहार का मजा

उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बढ़ेगी ठंडक, कल्याणपुर की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित, एक्यूआई 306 पहुंचा

Kanpur Weather Update:तीन से हाड़कंपाऊ ठंड होगी शुरू…14 के बाद आएगी कमी,  विभाग ने किसानों के लिए दी सलाह - Kanpur Weather Update Intense Cold Wave  To Begin From The 3rd Temperatures

कानपुर। दीपावली पर मौसम का मिजाज राहत देने वाला रहेगा, लेकिन बढ़ता वायु प्रदूषण त्योहार की खुशियों में खलल डाल सकता है। रविवार सुबह हल्की ठंडक महसूस होगी, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से मौसम गर्म रहेगा। शाम ढलते ही तापमान में गिरावट के साथ ठंडक का असर बढ़ने लगेगा। मौसम साफ रहने के बावजूद प्रदूषण का बढ़ा स्तर लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। खासकर सांस और आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शहर में कल्याणपुर इलाके की हवा सबसे अधिक प्रदूषित दर्ज की गई है।

उत्तर-पश्चिमी हवाएं बढ़ाएंगी ठंड

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार चलने से ठंडक का असर बढ़ रहा है। दीपावली के दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम दिशा से करीब 6 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चलेंगी। सुबह और रात में गुलाबी ठंड का एहसास होगा, जबकि दोपहर में तेज धूप के चलते हल्की गर्मी महसूस होगी।

कल्याणपुर की हवा सबसे प्रदूषित, एक्यूआई 306

शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 260 से 306 के बीच दर्ज किया गया। कल्याणपुर की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही, जहां एक्यूआई 306 पहुंच गया। वहीं गुरुदेव पैलेस में 291, काकादेव और खलासी लाइन में 285, गुमटी नंबर पांच में 280, दबौली में 279 और गोविंद नगर में 276 एक्यूआई दर्ज किया गया।

प्रदूषण बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली पर आतिशबाजी के चलते प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

सुबह-शाम ठंड, दोपहर में धूप से गर्मी

सीएसए की ओर से शनिवार को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक था। सुबह और शाम ठंडी हवाओं के चलते ठंडक महसूस हुई, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण हल्की गर्मी का एहसास हुआ।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *