पंचायत सचिवालय में लगी एसडीएम की कोर्ट, ग्रामीणों के वादों की हुई सुनवाई

पंचायत सचिवालय में लगी एसडीएम की कोर्ट, ग्रामीणों के वादों की हुई सुनवाई

पतारा में लोक सुनवाई के तहत एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने सुने मामले, बोले- निष्पक्ष तरीके से होगा वादों का निस्तारण

घाटमपुर। तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों को उनके गांव के नजदीक ही सहज और सरल तरीके से न्याय उपलब्ध कराने की पहल के तहत गुरुवार दोपहर पतारा ग्राम पंचायत सचिवालय में एसडीएम कोर्ट लगाई गई। एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने यहां पहुंचकर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न वादों की सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट की तरह पेशकार ने वादकारियों के नाम पुकारे, जिसके बाद नियमानुसार मामलों की सुनवाई की गई।

एसडीएम की इस पहल से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं और पक्ष सीधे प्रशासन के सामने रखने का अवसर मिला। इससे पहले एसडीएम ने तहसील क्षेत्र में ‘मेड़ पर न्याय’ अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत राजस्व अधिकारियों ने खेतों की मेड़ पर पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण कराया था।

अब पंचायत सचिवालय में एसडीएम कोर्ट लगाए जाने से ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों और किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए एसडीएम अविचल प्रताप सिंह का आभार जताया। उनका कहना है कि गांव में ही न्यायिक प्रक्रिया के तहत सुनवाई होने से आम लोगों को अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने में आसानी होगी।

एसडीएम बोले- निष्पक्ष तरीके से होंगे वादों का निस्तारण

एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को सहज और सरल तरीके से न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत सचिवालय में लोक सुनवाई के तहत कोर्ट लगाई गई है। इसमें क्षेत्र के संबंधित वादों की सुनवाई की गई। उन्होंने कहा कि सभी मामलों में निष्पक्ष और न्यायोचित तरीके से सुनवाई करते हुए नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *