यूथ ओलंपिक में भारत का डबल धमाल, जूडो में खुशबू ने जीता रजत, तैराक धीनिधि ने कांस्य पदक कब्जाया
फाइनल में जर्मनी की खिलाड़ी से हारीं खुशबू
15 वर्षीय खुशबू ने महिलाओं के 63 किलोग्राम जूडो वर्ग के फाइनल तक शानदार प्रदर्शन किया। खिताबी मुकाबले में उन्हें जर्मनी की जोलिना राइनहोल्ड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जर्मन खिलाड़ी ने महज 48 सेकंड में इप्पोन के जरिए मुकाबला जीता और खुशबू को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। खुशबू यूथ ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी जूडो खिलाड़ी हैं। इससे पहले 2018 में ब्यूनस आयस में थांगजाम तबाबी देवी ने 44 किग्रा में रजत जीता था।
100 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक
16 वर्षीय तैराक धीनिधि देसिंघु ने महिलाओं की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 56.27 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में क्रोएशिया की एना बोबानोविच ने 55.89 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि न्यूजीलैंड की एलिसा लॉसन 56.13 सेकंड में रेस पूरी कर रजत पदक जीता। उन्होंने हीट में 56.80 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया।



