त्योहारों पर रेलवे की सौगात, गोविंदपुरी होकर चलेंगी दो जोड़ी आरक्षित स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों पर रेलवे की सौगात, गोविंदपुरी होकर चलेंगी दो जोड़ी आरक्षित स्पेशल ट्रेनें

कानपुर। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कानपुर के यात्रियों को राहत देने के लिए दो जोड़ी आरक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें नई दिल्ली-हावड़ा और आनंद विहार टर्मिनल-सबौर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। दोनों ट्रेनों का ठहराव गोविंदपुरी स्टेशन पर होगा। इससे दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल लगाएगी पांच फेरे

नई दिल्ली-हावड़ा आरक्षित स्पेशल ट्रेन नवंबर में पांच फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 04054 नई दिल्ली से 4, 5, 7, 11 और 12 नवंबर को रवाना होगी। नई दिल्ली से ट्रेन शाम 6:15 बजे चलेगी और अगले दिन रात 2:10 बजे गोविंदपुरी स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 04053 हावड़ा से 6, 7, 9, 13 और 14 नवंबर को रवाना होगी। हावड़ा से ट्रेन रात 1:40 बजे चलेगी और रात 9:55 बजे गोविंदपुरी स्टेशन पहुंचेगी।

आनंद विहार-सबौर स्पेशल के भी चार-चार फेरे

इसी तरह आनंद विहार टर्मिनल-सबौर आरक्षित स्पेशल ट्रेन भी चार-चार फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 04066 आनंद विहार टर्मिनल से 6, 7, 11 और 12 नवंबर को रवाना होगी। यह ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन पर दोपहर 12:20 बजे पहुंचेगी और 12:25 बजे रवाना होगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 04065 सबौर से 7, 8, 12 और 13 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन पर सुबह 3:05 बजे पहुंचेगी और 3:10 बजे रवाना होगी।

रेलवे के इस इंतजाम से त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को कंफर्म आरक्षित सीटों के साथ सफर का विकल्प उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *