नलों से दूषित और दुर्गंध युक्त पानी आने की शिकायत उपजिलाधिकारी से

दूषित पानी की समस्या लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंची महिलाएं
मौदहा हमीरपुर। कस्बे की तहसील में उस समय हडकंप मच गया जब गांव में नलों से अचानक दुर्गंध युक्त पानी और पक्षियों के पंख और मास के लोथडे निकलने लगे। जिसको बोतल में लेकर महिलाओं ने तहसील में उपजिलाधिकारी को पानी दिखाते हुए समस्या से अवगत कराया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदारपुर की हाशमी और मलका के नेतृत्व में एक बोतल पानी लेकर तहसील पहुंची दर्जनों महिलाओं ने उपजिलाधिकारी को पानी दिखाते हुए शिकायती पत्र सौंपा जिसमें कहा गया कि, उनके आधे गांव में नलों द्वारा पेयजल की आपूर्ति होती है लेकिन बीते एक पखवाडे से नलों में आने वाले पानी में दुर्गंध आ रही थी जिसे वह पीने के साथ अन्य रोजमर्रा के कामों में लेती रहीं लेकिन सोमवार सुबह अचानक पक्षियों के पंख और मांस के लोथडे आने लगे। जिससे टंकी में पक्षियों के मरे पडे होने की आशंका है। फिलहाल समस्या की गंभीरता को देखते हुए जल्द टंकी सफाई कराने की बातें कही जा रही हैं वहीँ महिलाओं ने दूषित पानी पीने से बीमारी फैलने का भी अंदेशा जताया है।इस दौरान नजमा, मुन्नी, नाजरा, मोमना,इदिया और राजो सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।


