कानपुर में दोपहर तक छाए रहेंगे बादल, फिर निकलेगी धूप; बढ़ेगा दिन का तापमान

कानपुर में दोपहर तक छाए रहेंगे बादल, फिर निकलेगी धूप; बढ़ेगा दिन का तापमान

सुबह-शाम बनी रहेगी हल्की ठंडक, अगले कई दिनों तक बारिश की संभावना नहीं

कानपुर। शहर में रविवार दोपहर तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके बाद आसमान साफ होने लगेगा और धूप निकलने से दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले कई दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक का एहसास बना रहेगा।

शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम का मिजाज ठंडा रहा। सुबह से शाम तक धूप नहीं निकलने के कारण लोगों को ठंडक महसूस हुई। शाम होते-होते हवाओं में ठंडक और बढ़ गई।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की मौसम रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 96 प्रतिशत दर्ज की गई।

अब नहीं होगी बारिश

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार दोपहर तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा और धूप निकलेगी। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां होने की संभावना नहीं है। धूप का असर बढ़ने से दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी रह सकती है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *