तुम्बाड’ की दीवानगी ऐसी कि फैन ने खरीद डाले 100 हस्तर मास्क, सोहम शाह भी हुए इम्प्रेस
‘तुम्बाड 2’ को लेकर फैंस का उत्साह बढ़ रहा है। इसी बीच, 100 हस्तर मास्क खरीदने वाले एक फैन को सोहम शाह ने खास अंदाज में सराहा। फैंस द्वारा उठाए गए इस कदम ने यह दिखाया है कि फिल्म ने लोगों के दिलों में अपनी किस तरह से बेहद खास जगह बनाई है। तुम्बाड बिना किसी शक एक अनोखी लोककथा पर आधारित फैंटेसी फिल्म है, जिसे दर्शकों ने न सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर अनुभव किया है, बल्कि उसपर अपना प्यार भी बरसाया है। बीते कई सालों में फिल्म ने कल्ट फॉलोइंग अपने नाम की है, और साथ ही हर बीतते समय के साथ इसका रेपुटेशन बढ़ता ही रहा है। फिल्म साल 2024 में दोबारा रिलीज़ हुई थी, जिसने इसकी पॉपुलैरिटी को और बढ़ा दिया है। फिल्म ने अपनी री-रिलीज़ के साथ न सिर्फ दर्शकों को एंटरटेन किया है बल्कि शानदार कमाई करते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन री-रिलीज़ेज़ में से एक बनकर सामने आई है। इस तरह से कहना होगा कि फिल्म इन एक बड़ा और नया बेंचमार्क्स सेट किया है।
तुम्बाड के लिए प्यार हमेशा उन लोगों में देखने मिला है जिन्होंने उसे देखा, और हस्तर को पॉपुलर कल्चर में जिंदा रखा। फिल्म को लेकर फैंस के बीच प्यार की झलक हाल ही में देखना तब मिली जब एक फैन ने हेलोवीन की शुरुआत से पहले इस फ्रेंचाइजी के लिए अपने प्यार और सम्मान को जाहिर करते हुए कुल 100 हस्तर मास्क खरीदे।
सेट किए गए मास्क का वीडियो शेयर करते हुए फैंस ने पोस्ट शेयर किया है, साथ ही लिखा है, “हेलोवीन की तैयारी.. हस्तर की आर्मी तैयार हो रही है
100 मास्क और अभी गिनती जारी है! @sohum_shah” इस बेहद प्रभावित करने वाली मेहनत को सोहम शाह ने फिर से शेयर करते हुए लिखा है, “भाई, जितना प्यार तुम्हे हस्तर से है.. उतना मुझे तुम लोगों से!”
सोहम शाह ने इंडियन सिनेमा में सबसे अलग दुनिया बनाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की है और उनकी उसी मेहनत ने ‘तुम्बाड’ को एक ऐसी फिल्म बना दी है, जिसे आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा। ऐसे में, हैलोवीन के डरावने माहौल को हस्तर की खौफनाक लोककथा के साथ जोड़ते हुए, यह मर्चेंडाइज फैंस को फिल्म के लिए अपना प्यार दिखाने का एक खास मौका दे रहे हैं। वहीं, दर्शकों के बीच अब ‘तुम्बाड 2’ को लेकर भी हर बीतते दिन के साथ जबरदस्त उत्साह देखने मिल रहा है।


