कानपुर के शुभम कटियार का वेब सीरीज में अभिनय
‘दुनिया की ठायं ठायं’ में इनफॉर्मर की भूमिका निभाई

कानपुर। कानपुर के कलाकार शुभम कटियार उर्फ राम ने वेब सीरीज ‘दुनिया की ठायं ठायं’ में अभिनय किया है। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस सीरीज में उन्होंने विकास (इनफॉर्मर) की भूमिका निभाई है।
शुभम पिछले सात वर्षों से रंगमंच और नुक्कड़ नाटकों से जुड़े हैं। इसके अलावा वह टीवी शो ‘क्राइम पेट्रोल’, वेब सीरीज ‘अक्षर’ (Akshor), प्रोजेक्ट ‘द कोल्ड ब्लड’, शॉर्ट फिल्म ‘थू’ (Thoo) और फीचर फिल्म ‘सूबेदार’ में भी काम कर चुके हैं। शुभम के अनुसार, रंगमंच के अनुभव ने उन्हें अलग-अलग किरदार निभाने में मदद की है। उनके अभिनय सफर को लेकर कानपुर के रंगकर्मियों और शुभचिंतकों ने खुशी जताई है।


