तूफान अर्नब आंध्र प्रदेश से टकराया, स्कूल-कॉलेज-बिजली बंद

तूफान अर्नब आंध्र प्रदेश से टकराया, स्कूल-कॉलेज-बिजली बंद

विशाखापट्टनम में 200mm बारिश, यह जुलाई की कुल बारिश से डेढ़ गुना; MP-UP में अलर्ट

एन्नोर बीच के किनारे खड़ी गाड़ियां समुद्र के पानी में बह गईं।
विशाखापट्टनम/भुवनेश्वर/हैदराबाद/चेन्नई। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात 3:30 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। यहां 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। तूफान के कारण 50 ट्रेनें और विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 4,000 साइक्लोन शेल्टर बनाए गए हैं।

ओडिशा में भारी बारिश के चलते 16 जिलों में स्कूल बंद हैं। यहां 30 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। विशाखापट्टनम में रात 27 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे से 28 अक्टूबर की सुबह 3 बजे तक, यानी करीब 18 घंटे में 200mm से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। यह जुलाई में होने वाली औसत बारिश के डेढ़ गुना से ज्यादा है। यहां जुलाई में औसतन 133mm बारिश होती है।

MP-UP और बिहार समेत 9 राज्यों में अलर्ट

  • आंध्र प्रदेश और ओडिशा : भारी से बेहद भारी बारिश, तेज हवाएं और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा।
  • तेलंगाना और छत्तीसगढ़ : 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश, कुछ इलाकों में बेहद भारी बारिश की आशंका।
  • मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र : पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में बारिश का अनुमान। कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
  • झारखंड और बिहार : 28 से 30 अक्टूबर के बीच बारिश; बिहार में 29-30 अक्टूबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका।
  • उत्तर प्रदेश : पूर्वी यूपी में 29-30 अक्टूबर को भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है।

NDRF DIG बोले- आंध्र में 16, बाकी राज्यों में 39 टीमें तैनात
NDRF के DIG एसएस सूदन ने बताया कि आंध्र प्रदेश में कल से ही बारिश हो रही है। विशाखापट्टनम में 300 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई हैं। हमारी राज्य में 16 टीमें हैं। बाकी राज्यों में 39 टीमें तैनात हैं। 10 टीम रिजर्व हैं। 12 टीमें 3 अलग-अलग जगहों पर रिजर्व हैं। इन्हें जरूरत पड़ने पर एयरलिफ्ट किया जाएगा। आंध्र प्रदेश में 3 लोगों के मारे जाने की सूचना आई हैं।

आंध्र प्रदेश पुलिस और SDRF स्थिति संभालने में जुटे

चक्रवात अर्नब के चलते आंध्र प्रदेश में कई पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए। आंध्र प्रदेश SDRF और पुलिस हालात बेहतर करने में जुटे हैं।

चेन्नई में समुद्री का पानी गाड़ियों तक आ गया।

NDRF के IG बोले- दोपहर तक तूफान कमजोर होगा
NDRF के IG नरेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि चक्रवात अब पूरी तरह से जमीन से टकरा चुका है। हवा की गति के आधार पर इसे ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ की कैटेगरी से घटाकर ‘भीषण चक्रवाती तूफान’ कर दिया गया है। अनुमान है कि दोपहर तक यह कमजोर होकर ‘चक्रवाती तूफान’ बन जाएगा। शाम तक इसके और कमजोर होकर ‘गहरे दबाव’ में बदलने की उम्मीद है। SDRF के साथ मिलकर NDRF लोगों की सहायता कर रही है।

ओडिशा की डिप्टी CM बोलीं- लोगों को डरने की जरूरत नहीं
ओडिशा की डिप्टी सीएम प्रवति परिदा ने कहा कि रायगडा में 42 मिमी बारिश हुई है। यहां पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा है। प्रशासन पूरी तरह तैयार है। हमने NDRF, ODRF, इरिगेशन समेत कई टीमों की तैनाती की है। लोगों को बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं है। सरकार ने पूरी तैयारी की है।

तेज हवाओं की वजह से मछुआरों को नाव किनारे लगाने में दिक्कत हुई

ओडिशा के गोपालपुर में मछुआरों ने मछली पकड़ने वाली नावों को समुद्र के किनारे पर खड़ा किया।

आंध्र प्रदेश में धान के खेतों में पानी भरा, 167 गांवों में बाढ़ का अलर्ट
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के चलते भारी बारिश से धान के खेतों में पानी भर गया। तेज हवाओं और बारिश से फसलों को भारी नुकसान की आशंका है। प्रशासन ने 167 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।

ओडिशा के दो इलाकों में 50 मिमी बारिश रिकॉर्ड
ओडिशा के पुरी में भी समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। हालांकि, लोग बीच पर मौजूद हैं।

विशाखापट्टनम मौसम विभाग बोला- 2-3 घंटे में लैंडफॉल प्रोसेस पूरी
विशाखापट्टनम मौसम विभाग के डायरेक्टर पीवीएन मूर्ति ने बताया कि तूफान अर्नब नरसापुर और यनम के बीच टकराया। अब यह धीमा हो रहा है। अब इसकी स्पीड 3 किमी प्रति घंटा है। दो से तीन घंटे में लैंडफॉल प्रोसेस पूरी हो जाएगी। लैंडफॉल पूरा होने के बाद इसके उत्तर-पश्चिमोत्तर दिशा में जाने की उम्मीद है। अभी 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। हवा की रफ्तार धीरे-धीरे कम होगी। बारिश शाम तक होगी, इसकी स्पीड भी धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *