कानपुर में कैलाश खेर की भक्ति संध्या, 20 हजार लोगों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर बनाया सितारों जैसा नजारा

कानपुर में कैलाश खेर की भक्ति संध्या, 20 हजार लोगों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर बनाया सितारों जैसा नजारा

2 घंटे से ज्यादा स्टेज पर रहे कैलाश खेर, 17 भजन और गीतों से बांधा समां; हाथ में डमरू लेकर जमकर थिरके

कानपुर। परेड ग्राउंड में बॉलीवुड के मशहूर गायक कैलाश खेर की भक्ति संध्या ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ‘एक शाम राम के नाम’ कार्यक्रम में कैलाश खेर ने 2 घंटे से ज्यादा समय तक अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने 17 भजन और गीत गाकर समां बांध दिया। उनके गीतों पर दर्शक झूमते, गाते और डांस करते नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान उस समय मनमोहक नजारा देखने को मिला, जब 20 हजार से ज्यादा लोगों ने एक साथ अपने मोबाइल की टॉर्च जलाई और हाथ लहराने लगे। पूरा पंडाल सितारों की तरह जगमगाने लगा। इस दौरान कैलाश खेर भी भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने हाथ में डमरू लेकर स्टेज पर जमकर डांस किया और दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

‘कान्हापुर कानपुर हो गया है’, बोले कैलाश खेर

शो की शुरुआत में कैलाश खेर ने कानपुर की तारीफ करते हुए कहा, “कान्हापुर कानपुर हो गया है। पावन धरा है। कानपुर बदला गया है। कई बार यहां आया, लेकिन इस बार डिसिप्लिन ज्यादा दिख रहा है।”

उनकी इस बात पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह जताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला।

परेड रामलीला सोसाइटी के 150 साल पूरे होने पर आयोजन

‘एक शाम राम के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन परेड रामलीला सोसाइटी के 150 साल पूरे होने के अवसर पर किया गया था। आयोजन को खास बनाने के लिए परेड ग्राउंड को विशेष लाइटिंग से सजाया गया था। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने कैलाश खेर की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और पूरा परिसर भक्ति संगीत के रंग में रंगा नजर आया।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *