कानपुर में हर्ष फायरिंग से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, भतीजे पर गोली चलाने का आरोप; पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर में हर्ष फायरिंग से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, भतीजे पर गोली चलाने का आरोप; पुलिस ने किया गिरफ्तार

टेसू-झांझिया कार्यक्रम के दौरान हुई घटना, सीने में गोली लगने से गई जान; घाटमपुर सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

कानपुर। कानपुर के कोटरा मकरनपुर गांव में टेस-झांझिया कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। आरोप है कि नशे की हालत में एक युवक ने दोनाली बंदूक से फायरिंग की, जिसकी गोली सामने खड़े बुजुर्ग के सीने में जा लगी। परिजन उन्हें आनन-फानन में घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सीने में गोली लगने से बुजुर्ग की मौत

जानकारी के मुताबिक, गांव में टेस-झांझिया कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कथित तौर पर नशे में धुत युवक ने दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली सामने खड़े 60 वर्षीय सुवालाल के सीने में जा लगी। गोली लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन उन्हें तत्काल घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

बेटे ने बताई घटना की आपबीती

मृतक के बेटे अजय ने बताया कि टेस-झांझिया कार्यक्रम के दौरान अचानक शोर मच गया कि गुड्डू की दोनाली बंदूक से उसका भतीजा अन्नूर नशे की हालत में हर्ष फायरिंग कर रहा था और एक बुजुर्ग को गोली लग गई है। अजय के मुताबिक, जब वह मौके पर पहुंचे तो घायल व्यक्ति उनके पिता थे। इसके बाद वह परिजनों के साथ उन्हें आनन-फानन में घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार, पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी जुटाई। पुलिस फायरिंग की परिस्थितियों और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।

घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है ।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *