कानपुर में तखत पर सोने को लेकर विवाद, बड़े भाई ने ईंट से पीटकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

मेला देखकर लौटे थे दोनों भाई, नशे की हालत में हुआ झगड़ा; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

कानपुर। फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा में मंगलवार देर रात तखत पर सोने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की ईंट से वार कर हत्या कर दी। दोनों भाई मेला देखकर घर लौटे थे और नशे की हालत में थे। बुधवार सुबह छत पर युवक का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

दर्शनपुरवा निवासी शिवकुमार उर्फ बल्लू कश्यप (35) फैब्रिकेटिंग का काम करता था, जबकि उसका बड़ा भाई सतीश उर्फ बच्ची पेंटिंग और पुताई का काम करता है। मंगलवार शाम दोनों भाई मेला देखने गए थे। देर रात घर लौटने के बाद छत पर एक ही तखत पर सोने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर सतीश ने ईंट से बल्लू के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

बुधवार सुबह छत पर बल्लू का खून से लथपथ शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसीपी ज्योति श्री, फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने शुरुआत में मकान के विवाद को लेकर अपनी बुआ के बेटे पर हत्या का आरोप लगाया। हालांकि, पुलिस की पूछताछ में उसने छोटे भाई की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दोनों भाइयों के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनकी पांच बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *