कानपुर से श्रीगंगानगर जा रही बस से महिला का चार लाख के गहनों से भरा बैग गायब
कानपुर। कानपुर से श्रीगंगानगर जा रही विजय टूर एंड ट्रेवल्स की बस में महिला का गहनों और नकदी से भरा बैग गायब हो गया। मामले में फजलगंज थाने में बस चालक संदीप, कर्मवीर और परिचालक मनीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोविंदनगर के आई ब्लॉक निवासी राजेंद्र शर्मा के मुताबिक, उन्होंने 21 मई 2026 को अपनी बहन प्रीति शर्मा को बस से श्रीगंगानगर भेजा था। वहां पहुंचने पर उनका हरे रंग का बैग गायब मिला। बैग में रखे गहनों की कीमत चार लाख रुपये से अधिक बताई गई है। शिकायत के आधार पर फजलगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


