सऊदी के दो हवाई अड्डों पर हूतियों का हमला

सऊदी के दो हवाई अड्डों पर हूतियों का हमला

तीन की मौत, जवाब में यमन के 80 ठिकानों पर बमबारी

रियाद। सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हूती विद्रोहियों ने घातक हमला किया। हवाई अड्डों पर ड्रोन और मिसाइल से किए हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और 36 लोग घायल हो गए। सऊदी अरब की जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन ने यह जानकारी दी। सऊदी अधिकारियों ने बताया कि एक हमला रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट हुआ, दूसरा हमला अबहा हवाई अड्डे पर किया गया।

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। ये हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब सऊदी समर्थित यमन की सरकारी सेना ने हूतियों के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया है। यमन के संघर्ष में सऊदी अरब गहराई से उलझता जा रहा है। अबहा एयरपोर्ट पर मिस्र और अल्जीरिया के एक-एक नागरिक की मौत हुई, जबकि रियाद के एयरपोर्ट पर सूडान के एक नागरिक की मौत हुई। हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता याह्या सूरी ने कहा कि हमारी सेनाओं ने रियाद में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *