लव और वार के बाद आलिया भट्ट के साथ ईशाअल्लाह’ करेंगे संजय लीला भंसाली, सलमान खान की कास्टिंग पर फंसा पेंच?

लव और वार के बाद आलिया भट्ट के साथ ईशाअल्लाह’ करेंगे संजय लीला भंसाली, सलमान खान की कास्टिंग पर फंसा पेंच?

संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट अपनी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के बाद ‘इंशाअल्लाह’ प्रोजेक्ट पर फिर से काम करने की बना रहे हैं योजना 

नई दिल्ली। क्या ‘लव एंड वॉर’ के बाद संजय लीला भंसाली और आलिया भट्टतीसरी बार साथ काम करेंगे? ऐसा हम नहीं कह रहे इंडस्ट्री में इसी बात की चर्चा है। ऐसी खबरें हैं कि फिल्ममेकर और एक्ट्रेस की यह जोड़ी अपने लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट ‘इंशाअल्लाह'(Inshallah) पर फिर से बातचीत कर रही है। इस फिल्म की घोषणा मूल रूप से 2019 में की गई थी जिसमें सलमान खान लीड रोल में नजर आने वाले थे। बाद में बात आई कि सुपरस्टार और भंसाली के बीच क्रिएटिव मतभेदों के कारण इस प्रोजेक्ट को रोक दिया गया था।

तीसरी बार साथ आएंगे भंसाली और आलिया
इसके बाद संजय लीला भंसाली ने आलिया भट्ट के साथ ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ बनाई, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला। एक्ट्रेस और फिल्ममेकर अभी अपनी दूसरी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ पर साथ काम कर रहे हैं। अब एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ‘लव एंड वॉर’ के रिलीज होने के बाद ‘इंशाअल्लाह’ को फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, नाम वही रखा जाएगा लेकिन इसकी कहानी में बड़े बदलाव किए जाएंगे। भंसाली और आलिया भट्ट इस लव स्टोरी के एक नए वर्जन पर चर्चा कर रहे हैं। एक सूत्र ने बताया, ‘इसे उस फिल्म की तरह नहीं देखा जा रहा है जिसकी घोषणा सालों पहले हुई थी। कहानी का मूल तो वही रहेगा, लेकिन कंटेंट पर फिर से काम किया जाएगा और इसे एक नया रूप दिया जाएगा।’

शाह रुख खान को किया जाएगा कास्ट
इसके बाद ऐसी भी बात आई कि निर्देशक इस फिल्म में शाह रुख खान को लीड रोल में कास्ट करने की सोच रहे हैं। हालांकि, फिलहाल कास्टिंग को लेकर कुछ भी फाइनल नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार फिल्ममेकर कास्टिंग का कोई भी फैसला लेने से पहले कहानी या स्क्रिप्ट को फाइनल करने को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं। सलमान खान फिलहाल राज-डीके की फिल्म में बिजी हैं, जबकि शाहरुख ने ‘किंग’ के बाद अपनी अगली फिल्म के बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया है। कहा तो ये भी जा रहा है कि संजय लीला भंसाली इसमें किसी यंग एक्टर को भी कास्ट कर सकते हैं।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *