हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में फीमेल पुलिस ऑफिसर्स का रोल अब सिर्फ ‘सपोर्टिंग कास्ट’ या बैकग्राउंड तक लिमिटेड नहीं रहा।आज के टाइम में वे कहानी का मेन पिलर बन रही हैं, क्रिमिनल्स के छक्के छुड़ा रही हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी अपना स्ट्रॉन्ग होल्ड साबित कर रही हैं।यहां जानिए एक नजर उन एक्ट्रेसेस पर जिन्होंने स्क्रीन पर खाकी वर्दी पहनकर अपनी दमदार प्रेजेंस दर्ज कराई है।
करीना कपूर खान (‘दायरा’):
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘दायरा’ में करीना कपूर खान डीसीपी अजूनी कोहली के पावरफुल रोल में नजर आई हैं। एक स्ट्रॉन्ग, सीरियस और शांत पुलिस ऑफिसर के रूप में उनका यह कैरेक्टर ऑडियंस को काफी पसंद आया। फिल्म में वो एक चर्चित पुलिस एनकाउंटर की सच्चाई सामने लाने के लिए इन्वेस्टिगेशन करती हैं। ‘जाने जान’ और ‘द बकिंघम मर्डर्स’ के बाद इस फिल्म में भी करीना का एकदम किलर अंदाज देखने को मिला है।
भूमि पेडनेकर (‘दलदल’):
साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज ‘दलदल’ (2026) में भूमि पेडनेकर डीसीपी रीटा फेरेरा के रोल में नजर आई हैं। वह मुंबई क्राइम ब्रांच की सबसे यंग फीमेल चीफ बनी हैं, जिन्हें शहर में दहशत फैलाने वाले एक सीरियल किलर को पकड़ने की जिम्मेदारी मिलती है। इस केस की इन्वेस्टिगेशन के दौरान उन्हें कॉम्प्लेक्स फॉरेंसिक डिटेल्स को समझना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ वो अपने पास्ट के मेंटल ट्रॉमा और पर्सनल इश्यूज से भी जूझती नजर आती हैं।
फातिमा सना शेख (‘हुंकार: द रोर’):
क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘हुंकार: द रोर’ में फातिमा सना शेख ने एसीपी जसलीन सिंह सोइन का रोल प्ले किया है। एक आईपीएस ऑफिसर के तौर पर यह उनका पहला असाइनमेंट है, जहां उन्हें सिस्टम के करप्शन और पब्लिक के भारी प्रोटेस्ट का सामना करना पड़ता है। इतने प्रेशर के बावजूद, उनका कैरेक्टर पूरी हिम्मत और ऑनेस्टी के साथ अपनी ड्यूटी निभाता है।
रानी मुखर्जी (‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी)
फीमेल पुलिस ऑफिसर्स की बात हो और ‘मर्दानी’ की शिवानी शिवाजी रॉय का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ह्यूमन ट्रैफिकिंग नेटवर्क को एक्सपोज करने वाली शिवानी के रोल में रानी मुखर्जी का एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस एकदम जबरदस्त था। इसी वजह से ‘मर्दानी’ हिंदी सिनेमा की सबसे इम्पैक्टफुल और सक्सेसफुल वुमन-सेंट्रिक पुलिस थ्रिलर फ्रेंचाइजी मानी जाती है।
तब्बू (‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी)
‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी में तब्बू ने आईजी मीरा देशमुख का जो कड़क किरदार निभाया, वो फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी बन गया। एक स्ट्रिक्ट, शार्प-माइंडेड और अपने बेटे को खोजने के लिए किसी भी हद तक जाने वाली डिटरमाइंड पुलिस ऑफिसर के रूप में उनकी एक्टिंग ने साबित कर दिया कि खाकी वर्दी में एक फीमेल ऑफिसर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बना सकती है।
सई पल्लवी (‘OM: Chapter 1’)
अब तक अपनी सादगी और इमोशनल रोल्स से ऑडियंस का दिल जीतने वालीं सई पल्लवी जल्द ही एक रुथलेस और पावरफुल पुलिस अफसर के अवतार में नजर आने वाली हैं। अपनी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘OM: Chapter 1 – Udhiram’ में सई आईपीएस ऑफिसर ‘नित्या रेड्डी’ का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं। धनुष और ममूटी जैसे सुपरस्टार्स से सजी इस फिल्म में लाल चंदन की स्मगलिंग रोकने के लिए ऑपरेशन लीड करती दिखेंगी। इंट्रेस्टिंग बात यह है कि इस फिल्म में उनका यह कड़क ‘कॉप लुक’ रियल-लाइफ केरल आईपीएस ऑफिसर मेरिन जोसेफ से इंस्पायर्ड है। इतना ही नहीं किरदार के लुक के लिए उन्होंने अपने लंबे बाल कटवाकर शॉर्ट बॉब कट भी कराया है।


