गांधी जयंती पर कानपुर महानगर कांग्रेस ने किया चरखा कताई व रामधुन का आयोजन
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई/सर्वधर्म प्रार्थना का भी आयोजन हुआ

कानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा तिलक हाल में गोष्ठी एवं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर महानगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने की। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वदेशी के विचारों को स्मरण करते हुए चरखा कताई की तथा सामूहिक रूप से रामधुन गाई। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज को सत्य, शांति और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।साथ ही सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन भी हुआ।
कार्यक्रम में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘जय जवान, जय किसान’ का अमर नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई गई। कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन एवं राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन सादगी, त्याग, सेवा और राष्ट्रहित की प्रेरणा देता है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। पं संतोष शुक्ला ने श्रीमद् भागवत गीता ,इम्तियाज अहमद सिद्दीकी ने कुरान शरीफ ,सरदार जसप्रीत सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब एवं पास्टर जितेन्द्र सिंह एवं सैमुअल लकी सिंह ने बाइविल का पाठ किया । इस अवसर पर चरखा से सूत कताई हलीमुल्लाह खां एवं रामजी दीक्षित ने किया।
इस अवसर पर निजामुद्दीन खान ,नौशाद आलम,प्रतिभा पाल,विनय पांडे,शीलू श्रीवास्तव ,पदममोहन मिश्रा, राकेश साहू , नरेश त्रिपाठी, मदनमोहन शुक्ला,रमाकांत मिश्रा,विकास सोनकर, रामशंकर राय ,संतोष मिश्रा, रवि बाजपेई ,दिलीप शुक्ला, लल्लन अवस्थी, श्यामदेव सिंह,नीरज द्विवेदी ,संतोष मिश्रा, राजेश गौतम,शांतनु दीक्षित, आशुतोष शुक्ला ,संजीव मिश्रा ,मनोज दुबे, चंद्रमणि मिश्रा, अमिताभ मिश्रा ,कपिल जायसवाल, अनुज शर्मा, जितेंद्र गिरी ,कपिल जैसवाल, विकास सक्सेना, विनोद अवस्थी ,राजकुमार सिंह ,अरुणा शर्मा, राजकिशोर वर्मा ,अकील कुरैशी ,मोनू पाल , फजल अमीर ,राजेंद्र वाल्मीकि ,सतीश दीक्षित ,नीरज द्विवेदी, राजेश सविता, विजय शाह, जावेद जमील उस्मानी,मुकेश कनौजिया,मो अख्तर, कुलदीप कुरील, जितेंद्र ब्रम्ह ,संजय दीक्षित,निहाल सिंह,वेदप्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह भदोरिया,संजय पांडे ,संजय शिखर, वसुंधरा वर्मा ,संदीप निषाद ,सुमित पंत ,सुरेश बक्शी, मुकेश वर्मा ,पास्टर इंद्र कुमार ,शानू पास्टर, संजय एल्विन , संजय आल्विन,शकुन कुरील, दिलशाद अहमद आदि थे।

