अंबेडकरनगर में ओवरटेक के दौरान एसी बस और ट्रेलर में टक्कर, 4 की मौत

अंबेडकरनगर में ओवरटेक के दौरान एसी बस और ट्रेलर में टक्कर, 4 की मौत

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार तड़के हुआ हादसा
अंबेडकरनगर। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार तड़के दिल्ली से दरभंगा जा रही एसी बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। हादसा प्रथम दृष्टया हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ है. पुलिस हादसे की वजहों को तलाश रही है।

एसी बस का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर के कारण कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए और उन्हें बाहर निकलने में काफी परेशानी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा। हादसे में गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर बताई है।

हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक तेजस्वी सिंह के मुताबिक मृतकों की पहचान कराने और उनके परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई में जुटी है।दुर्घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने का प्रयास कर रही है. परिजनों को सूचना दी जा रही है. शवों की शिनाख्त करने के प्रयास किे जा रहे हैं।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *