खड़गे बोले-विपक्ष 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग का घेराव करेगा
कहा- EC सरकार की कठपुतली; INDIA ब्लॉक की 8वीं बैठक में 19 विपक्षी दल शामिल हुए
नई दिल्ली। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में I.N.D.I.A. ब्लॉक की 8वीं बैठक हुई। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बुधवार को INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक हुई। करीब 3 घंटे चली बैठक में SIR, EVM-VVPAT और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने पर एक राय बनी। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है। आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि विपक्ष 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में मार्च निकालेगा। 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग का घेराव किया जाएगा। बैठक में AAP, TVK और DMK शामिल नहीं हुईं।

