कानपुर बैराज का जलस्तर 113.77 मीटर, 2.16 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज

कानपुर बैराज का जलस्तर 113.77 मीटर, 2.16 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज

शुक्लागंज में 111.71 मीटर जलस्तर, औरैया में यमुना 103.46 मीटर पर पहुंची, जलस्तर बढ़ रहा
कानपुर। कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर फिलहाल चेतावनी बिंदु से नीचे बना हुआ है। फ्लड कंट्रोल ऑफिस, एलजीसी कानपुर की ओर से 27 सितंबर की सुबह आठ बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार कानपुर बैराज के अपस्ट्रीम में जलस्तर 113.770 मीटर और डाउनस्ट्रीम में 113.050 मीटर दर्ज किया गया। बैराज से 2,16,768 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
कानपुर बैराज का चेतावनी स्तर 114 मीटर और खतरे का निशान 115 मीटर निर्धारित है। खतरे के स्तर पर डिस्चार्ज 5,44,373 क्यूसेक माना गया है। वर्तमान में बैराज का अपस्ट्रीम जलस्तर चेतावनी स्तर से करीब 23 सेंटीमीटर नीचे है।
उधर शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 111.710 मीटर दर्ज किया गया। यहां चेतावनी स्तर 113 मीटर और खतरे का निशान 114 मीटर है।
हरिद्वार से 72 हजार क्यूसेक पानी
रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार बैराज से 72,028 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 31,900 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया है।
औरैया में यमुना का जलस्तर बढ़ा
औरैया में यमुना नदी का जलस्तर 103.460 मीटर दर्ज किया गया है और यहां जलस्तर बढ़ने की प्रवृत्ति में है। हालांकि यह अभी चेतावनी स्तर 112 मीटर से काफी नीचे है। औरैया में सुबह तक 37.4 मिलीमीटर बारिश भी दर्ज की गई। खतरे का निशान 113 मीटर और अब तक का उच्चतम बाढ़ स्तर (एचएफएल) 118.51 मीटर दर्ज है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *