भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में
बांग्लादेश को 114 रन से हराया, शेफाली का नाबाद शतक; श्रीलंका से होगा मैच
भारत ने एशियन गेम्स के विमेंस क्रिकेट सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। 22 सिंतबर को फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा।
भारत के लिए शेफाली वर्मा ने 49 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। शेफाली ने हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की।
गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि श्री चरणी ने 2 विकेट झटके। भारत ने बांग्लादेश को शुरुआत से ही दबाव में रखा और 81 रन पर पारी समेट दी।
मंधाना विमेंस टी-20 इंटरनेशनल की टॉप स्कोरर
स्मृति मंधाना 19 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुईं। इस पारी के दौरान मंधाना विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गईं। उनके नाम अब 4,788 रन हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (4,758 रन) को पीछे छोड़ा।

