इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

टॉम बेंटोन के 24 गेंद में नाबाद 52 रन की मदद से इंग्लैंड ने श्रीलंका को छह विकेट से हराकर टी20 सीरीज एक मैच बाकी रहते ही अपने नाम कर ली। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 145 रन बनाये। इंग्लैंड ने 12.1 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। इससे पहले गुरुवार को साउथम्पटन में इंग्लैंड ने 119 रन से जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड के लिये लियाम डॉसन ने 32 रन देकर तीन विकेट लिये। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। सीरीज का आखिरी मैच शनिवार को खेला जायेगा। इंग्लैंड की नजरें मेहमानों का 3-0 से सूपड़ा साफ करने पर होगी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *