तिलक वर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा, हैरी ब्रूक बस 25 रन रह गए पीछे
नई दिल्ली। हैरी ब्रूक श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में 23 रन बनाकर आउट हो गए। पिछली तीन पारियों में वह आउट भी नहीं हुए थे। वह अगर 26 रन और बना लेते तो तिलक वर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते थे।
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में 8 गेंदों पर 23 रनों की धुआंधार पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस छोटी सी पारी में 1 चौका और 3 गगनचुंबी छक्के जड़ तबाही मचाई। यह पिछले चार मैचों में पहला मौका है जब ब्रूक आउट हुए हो। जी हां, इससे पहले वह पिछली तीन पारियों में नाबाद रहे थे। हैरी ब्रूक अगर अपनी इस पारी में 26 रन और बना लेते तो वह भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते थे। यह रिकॉर्ड है टी20 क्रिकेट में आउट होने के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने का। हैरी ब्रूक इस लिस्ट में तिलक वर्मा से 25 रन पीछे रह गए।
तिलक वर्मा के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड
तिलक वर्मा ने 2024-25 में एक बार लगातार चार पारियों में नॉट आउट रहे थे। पांचवीं पारी में जब वह आउट हुए तो उन्होंने 18 रन बनाए। नॉटआउट खेली पारियों में उन्होंने क्रमश: 107*, 120*, 19* और 72* रन बनाए थे। दो शतक और एक शतक के साथ उन्होंने कुल 5 पारियों में रिकॉर्ड 336 रन जोड़े थे।
अब हैरी ब्रूक तीन पारियों में नाबाद रहने के बाद चौथी पारी में आउट हुए हैं। उन्होंने इस दौरान उन्होंने 79*, 95*, 114* और 23 रनों की पारी खेली। चारों पारियों में मिलाकर वह 311 रन बनाने में कामयाब रहे। हालांकि वह तिलक वर्मा से 25 रन दूर रह गए।
मेंस T20I क्रिकेट में आउट होने के बीच सबसे ज्यादा रन
336 – तिलक वर्मा 2024-25 में
(107*, 120*, 19*, 72* और 18)
311- हैरी ब्रूक 2026 में
(79*, 95*, 114* और 23)

