त्योहारों पर यात्रियों को राहत, 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे

त्योहारों पर यात्रियों को राहत, 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे

कानपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने कानपुर और आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने 13 जोड़ी विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। इनमें कानपुर सेंट्रल-असारवा, प्रयागराज-उधना और सूबेदारगंज से संचालित होने वाली कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों का संचालन एक अक्तूबर से नवंबर के अंत तक अलग-अलग तिथियों में किया जाएगा।
सबसे अधिक फेरे प्रयागराज-उधना विशेष ट्रेन के बढ़ाए गए हैं। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 18-18 फेरे लगाएगी। वहीं कानपुर सेंट्रल-असारवा विशेष ट्रेन के नौ-नौ फेरे होंगे। इससे दीपावली, छठ और अन्य त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों का विकल्प मिलेगा।
रेलवे के अनुसार 01905 कानपुर सेंट्रल-असारवा विशेष ट्रेन पांच अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। इसके अलावा 04111/04112 प्रयागराज-गांधीग्राम विशेष ट्रेन को अब संशोधित नंबर 04179/04180 प्रयागराज-साबरमती विशेष के रूप में चलाया जाएगा।
वहीं, 01906 असारवा-कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन के संचालन समय में भी संशोधन किया गया है। रेलवे के इस निर्णय से त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *