भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

पहले टी-20 में 157 रन का टारगेट 13.4 ओवर में चेज किया; अभिषेक के 82 रन
अभिषेक शर्मा को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
दिल्ली। भारत ने पहले टी-20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। टीम ने 157 रन का टारगेट 13.4 ओवर में हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा ने 32 गेंद पर 82 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए। अभिषेक ने ईशान किशन के साथ 121 रन की साझेदारी की। ईशान 42 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन बनाए थे। अजमतुल्लाह उमरजई ने नाबाद 64 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए।
क्रिकेट में पहली बार वंदेमातरम के साथ शुरुआत
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच से पहले पहली बार वंदे मातरम गाया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और फिर अफगानिस्तान का राष्ट्रगान बजाया गया।
28 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशानिर्देशों में कहा गया था कि जब वंदे मातरम् और जन गण मन दोनों प्रस्तुत किए जाएं, तो पहले वंदे मातरम् और उसके बाद जन गण मन होना चाहिए।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *