चारबाग में निर्माण से कानपुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेनें प्रभावित
14-15 सितंबर को कई ट्रेनें कानपुर सेंट्रल और मानक नगर पर होंगी शॉर्ट टर्मिनेट, लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट भी बदले
कानपुर। लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के चलते 14 और 15 सितंबर को ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कई ट्रेनों को लखनऊ की जगह कानपुर सेंट्रल और मानक नगर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया है। वहीं कई लंबी दूरी की ट्रेनों के निर्धारित मार्ग में भी बदलाव किया गया है। इससे कानपुर से लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
झांसी-लखनऊ ट्रेन कानपुर में ही रुकेगी
ट्रेन संख्या 64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ 14 और 15 सितंबर को कानपुर सेंट्रल तक ही संचालित होगी। इन दोनों दिनों में ट्रेन लखनऊ नहीं जाएगी।
वापसी में 64702 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी भी 14 और 15 सितंबर को लखनऊ से नहीं चलेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से ही वापस झांसी के लिए रवाना होगी।
दो मेमू ट्रेनें मानक नगर तक जाएंगी
64212 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ और 64214 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ 14 और 15 सितंबर को लखनऊ की बजाय मानक नगर तक ही चलेंगी।
वापसी में 64203 लखनऊ-कानपुर सेंट्रल 15 और 16 सितंबर को लखनऊ के बजाय मानक नगर से संचालित होगी। वहीं 64255 उतरठिया-कानपुर सेंट्रल 14 और 15 सितंबर को मानक नगर से ही चलेगी।
लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग बदले
चारबाग में निर्माण कार्य का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ेगा। 15075 शक्तिनगर-टनकपुर, 15073 सिंगरौली-टनकपुर, 15074 टनकपुर-सिंगरौली और 15076 टनकपुर-शक्तिनगर का मार्ग 14 और 15 सितंबर को बदला रहेगा।
ये ट्रेनें लखनऊ की बजाय ट्रांसपोर्ट नगर (नॉन-लूप)-आलमनगर होकर संचालित होंगी।
इसी तरह गोरखपुर से चलने वाली कई ट्रेनों को लखनऊ की जगह मल्हौर-ऐशबाग-मानक नगर होकर चलाया जाएगा। इनमें 12555 गोरखपुर-भटिंडा, 19410 गोरखपुर-साबरमती, 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस, 12595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल, 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और 15065 गोरखपुर-पनवेल शामिल हैं।
कानपुर होकर जाने वाली ट्रेनों के रूट में भी बदलाव
15066 पनवेल-गोरखपुर 14 सितंबर को अपने निर्धारित कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बाराबंकी मार्ग के बजाय कानपुर सेंट्रल-आलमनगर-मल्हौर-बाराबंकी होकर चलेगी।
वहीं 19201 भावनगर टर्मिनस-अयोध्या कैंट भी 14 सितंबर को कानपुर सेंट्रल से लखनऊ जाने के बजाय कानपुर सेंट्रल-मल्हौर-बाराबंकी होकर संचालित होगी।
प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन भी बदले मार्ग से चलेगी
12173 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन का मार्ग 13 सितंबर को बदला रहेगा। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से लखनऊ और रायबरेली होकर जाने के बजाय कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन-फाफामऊ-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन होकर संचालित होगी।
रांची-आनंद विहार पूजा स्पेशल के नौ फेरे बढ़े
- त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची और आनंद विहार के बीच चलने वाली साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन के नौ अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
- 02877 रांची-आनंद विहार प्रत्येक शनिवार को चलेगी। अब इसका संचालन 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान ट्रेन के नौ अतिरिक्त फेरे होंगे।
- वापसी में 02878 आनंद विहार-रांची प्रत्येक रविवार को चलेगी। इसका संचालन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक बढ़ाया गया है। इस ट्रेन के भी नौ अतिरिक्त फेरे होंगे।
- रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन नंबर और निर्धारित स्टेशन की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि निर्माण कार्य के कारण हुए बदलाव से किसी तरह की परेशानी न हो।

