भारतीय बाल रोगअकादमी द्वारा बच्चों में एक्यूट कफ पर कार्यशाला का आयोजन

कानपुर । भारतीय बाल रोगअकादमी द्वारा बच्चों में एक्यूट कफ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका संचालन सचिव डॉ शैलेन्द्र गौतम ने किया।
कार्यक्रम में दिल्ली से आई डॉक्टर शालिनी त्यागी व डॉ राजतिलक ने अपने व्याख्यान दिए।
डॉ राज तिलक ने बताया की बच्चों में एक्यूट कफ यानी अचानक होने वाली खांसी आमतौर पर 3से 4 हफ़्तों से कम समय तक रहती है। यह बच्चों में होने वाली एक आम समस्या है जो ज्यादातर मामलों में सामान्य वायरल इन्फेक्शन के कारण होता है। डॉ शालिनी त्यागी ने बच्चों के एक्यूट कफ पर विस्तार से बताया।कार्यक्रम में पूर्व डीजी एम आई डॉ वी एन त्रिपाठी, डॉ के के डोकानियां, डॉ शीला चित्रांशी, डॉ शाइनी सेठी, डॉ आर पी मवाल आदि मौजूद थे।


