पतारा में जलभराव से मिलेगी निजात, लिंक मार्ग पर डलवाई पाइप लाइन

पतारा में जलभराव से मिलेगी निजात, लिंक मार्ग पर डलवाई पाइप लाइन

बीडीओ ने पीडब्ल्यूडी से समन्वय कर सड़क कटवाकर कराया काम, मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

घाटमपुर। बारिश के बाद पतारा कस्बे में जलभराव की समस्या से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। जल निकासी की समस्या को देखते हुए बीडीओ ने पीडब्ल्यूडी से समन्वय कर रायपुर-छाजा लिंक मार्ग पर सड़क कटवाकर सीमेंटेड पाइप लाइन डलवाने का काम कराया है। इससे बारिश का पानी बाहर निकलने का रास्ता मिलने से कस्बे में जलभराव की समस्या कम होगी।

रविवार दोपहर पतारा बीडीओ शिवनरेश राजपूत रायपुर रोड स्थित पुलिया के पास पहुंचे। उन्होंने मौके पर जल निकासी के लिए कराए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया। लिंक मार्ग की सड़क कटवाकर सीमेंटेड पाइप डालने के बाद पानी की निकासी का रास्ता तैयार किया गया है।

बताया गया कि बारिश के बाद कस्बे में पानी भरने की समस्या सामने आई थी। इस पर ग्राम पंचायत सचिव शैलेंद्र गोस्वामी ने बीडीओ से जल निकासी के लिए पाइप डलवाने की मांग की थी। बीडीओ ने पीडब्ल्यूडी से बातचीत कर सड़क पर पाइप लाइन डलवाने की कार्रवाई कराई।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव को गांव में नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश भी दिए। स्थानीय लोगों ने जलभराव से राहत दिलाने के लिए कराए गए कार्य पर अधिकारियों का आभार जताया।

बीडीओ बोले—जल निकासी की समस्या होगी दूर

बीडीओ शिवनरेश राजपूत ने बताया कि पीडब्ल्यूडी से समन्वय कर रायपुर-छाजा लिंक मार्ग पर सड़क कटवाकर सीमेंटेड पाइप डलवाया गया है। इससे पतारा कस्बे के बारिश के पानी की निकासी में मदद मिलेगी और जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *