04 व्यक्तियों के खातों में भेजी गई रू. 93,500 की सहायता राशि।

बहराइच,। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि विभिन्न आपदाओं अन्तर्गत जिले के 04 व्यक्तियों के बैंक खातों में धनराशि रू. 93 हज़ार 500 सम्बन्धित के बैंक खातों में हस्तान्तरित की गई है। तहसील मिहींपुरवा अन्तर्गत 01 व्यक्ति के बैंक खाते में रू. 16,000=00 व तहसील नानपारा के 02 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 40,000=00 अहैतुक सहायता के रूप में 09 मई 2025 को हस्तान्तरित की गई है। तहसील नानपारा अन्तर्गत 01 व्यक्ति के बैंक खाते में पशुहानि के लिए रू. 37,500=00 की धनराशि 10 मई 2025 को हस्तान्तरित की गई है। इसी प्रकार 04 व्यक्तियों के बैंक खातों में धनराशि रू. 93 हज़ार 500 हस्तान्तरित की गई है।