कानपुर में कॉकरोच के आकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन, CJP के खिलाफ नारेबाजी

कानपुर में कॉकरोच के आकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन, CJP के खिलाफ नारेबाजी

गोपाला टावर के पास जुटे युवा, बोले- पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द बर्दाश्त नहीं

कानपुर। दशहरे की पर्व संध्या पर सोमवार शाम काकादेव स्थित गोपाला टावर के पास युवाओं ने कॉकरोच के आकार का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने CJP के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि संगठन से जुड़े लोग देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों पर नाराजगी जताई।

चौराहे पर पुतला रखकर की नारेबाजी

सोमवार शाम करीब 6:30 बजे युवा गोपाला टावर के पास एकत्र हुए। उन्होंने चौराहे पर कॉकरोच के आकार का पुतला रखा और CJP के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद पुतले में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बोले- प्रधानमंत्री के साथ है युवा वर्ग

प्रदर्शन में शामिल भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला संयोजक अक्षय त्रिवेदी ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर हो रहे प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग होने के आरोप हैं। उन्होंने कहा कि Gen Z प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने वालों का युवा समर्थन नहीं करते हैं।

ये लोग रहे मौजूद

प्रदर्शन में अक्षय त्रिवेदी, अनुराग त्रिपाठी, जीशान अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री आयुष तिवारी, रत्नेश दुबे, अजय शुक्ला, पवन सविता, हृदयेश पाल, आनंदी सविता, प्रिंस तिवारी और कासिम अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *